सरगुजा

कड़ाके के ठंड में स्वेटर पाकर खिले मासूमों के चेहरे
21-Jan-2024 3:11 PM
कड़ाके के ठंड में स्वेटर पाकर  खिले मासूमों के चेहरे

मैनपाट, 21 जनवरी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तिब्बती धर्मगुरु सोनम जमसो लामा जी एवं उनकी टीम के द्वारा स्कूली बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया। 
ज्ञात हो कि इस वर्ष प्रथम चरण में 2100 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया जा चुका था। द्वितीय चरण में  लगभग 1150 बच्चों को सोनम जमसो लमा जी एवं उनकी टीम के द्वारा स्वेटर  एवं मिठान का वितरण किया गया। इस कड़ाके की ठंड में  स्कूली बच्चों स्वेटर पाकर अत्यंत प्रसन्न होकर लामा जी का धन्यवाद किया।

मैनपाट के चार संकुल क्रमश: बिसरपानी,सपनादर, कमलेश्वरपुर एवं केसरा  के बच्चों को स्वेटर दिया गया। साथ ही संकुल के सभी शिक्षकों, चपरासी, रसोइया को उपहार स्वरूप डायरी पेन भी दिया गया। वितरण हेतु पहुँची टीम का विद्यलय के शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वगत किया गया।  लामा जी की टीम में मुख्य रूप से कुंचुग सिरीग, डूनडूप छिपेल की मुख्य भूमिका रही। संकुल समन्वयक देवेन्द्र पाण्डेय,अजय श्रीवास्तव,भूपेंद्र सिंह ,कल्पदेव यादव,कमलेश सिंह  के द्वारा वितरण में सहयोग प्रदान किया गया। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में संयोजक के रूप में संकुल समन्वयक काजेश कुमार घोष की अहम भूमिका थी।


अन्य पोस्ट