सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 जनवरी। सरगुजा में अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक चूहा मार दवाई का सेवन कर लेने से एक महिला की मौत हो गई। गांधीनगर अम्बिकापुर निवासी तारा देवी पति मोती लाल (50 वर्ष) के भाई अशोक ने बताया कि 18 जनवरी की रात्रि लगभग 10 बजे उसकी भांजी नीतू सोनी में मोबाइल पर सूचना दिया की उसकी मां तारा सोनी ने रात्रि लगभग 9 बजे चूहा मार दवाई का सेवन कर लिया है, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां उपचार दौरान 19 जनवरी की सुबह उसकी मौत हो गई।
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में .अलग-अलग घटनाओं मे घायल तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। गुना मध्यप्रदेश निवासी मृतक ओम प्रकाश यादव को लेकर दहिपारा के रहने वाले विषद पाण्डेय ने बताया कि उनकी कबाड़ की दुकान है। ओमप्रकाश यादव उनका ग्राहक था. 18 -19 जनवरी की दरमियानी रात्रि लगभग 2 बजे घर में सोने के दौरान हेल्पर विशाल ने आकर सूचना दिया कि ओम प्रकाश यादव शिवम होटल के भ_ा में आग तपते समय जल गया है, जिसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाकर दाखिल कर गया था.आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरे मामले में टागरपानी बगीचा जशपुर निवासी संगीता बाई के पति बिहानु राम ने बताया 18 जनवरी की दोपहर वह खेत से काम करके घर आया तो उसकी पत्नी संगीता बाई बिस्तर पर भी सो रही थी और उसके मुंह से और नाक से झाग निकल रहा था, जिसे तत्काल निजी वाहन से इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र बगीचा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक अन्य मामले में ग्राम कुमडेवा उदयपुर निवासी वीर साय के बेटे बालचंद ने बताया कि पिता वीर साय शराब पीते थे ,18 जनवरी को भी वह शराब पिये थे,नशा ज्यादा हो गया था,जिसे उपचार हेतु शहर के निजी अस्पताल लाया गया, जहा उपचार दौरान मौत हो गई है।
मधुमक्खी के काटने से वृद्धा की मौत
मधुमक्खी के काटने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम कोदवा कुसमी बलरामपुर निवासी भोहिइन पैकरा उर्फ भोटइन पति स्व.विहा पैकरा 65 वर्ष के पोते जसराज ने बताया कि 18 जनवरी की दोपहर लगभग 1 बजे उसके पिता राधे राम घर आकर बताएं कि उसकी दादी भोटाइन को महादेव बगीचा में मधुमक्खी ने काट लिया है।
तत्काल परिजन महादेव बगीचा पहुंचे जहा मधुमक्खियों के काटने से घायल मोटाईन चल फिर नहीं पा रही थी, जिसे इलाज हेतु निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया , जहां से हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां देर रात को उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम अमदला लखनपुर निवासी अमर सिंह 20 वर्ष के पिता करन साय ने बताया कि बेटा अमर सिंह 4 वर्षो से डेढ़ सास हीरमनिया के पास ग्राम रनपुर थाना गांधीनगर में रहता था, 18 जनवरी की रात लगभर 11 बजे गांव के संत कुमार ने घर आकर बताया कि अमर सिंह अपने मोटरसाइकिल से सोनू यादव और राजू को लेकर 18 जनवरी की रात लगभग 9 बजे रनपुर से सब्जी लेने बटुआ बुडा जा रहा था,तभी ग्राम बांकीपुर मेन रोड में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें सभी को चोट आई थी, जिसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भर्ती कराया गया.सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे,जहां 19 जनवरी की देर सुबह उपचार दौरान अमर सिंह की मौत हो गई, घटना में घायल अन्य दो लोगों का उपचार जारी है।