सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 18 जनवरी। सरगुजा पुलिस द्वारा दुपहिया वाहनों के अमानक साइलेंसर एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में शहर में जागरूकता अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
पिछले 7 दिनों मे मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 949 प्रकरण दर्ज कर 510200/- रुपये समन शुल्क वसूल किये गए। संयुक्त कार्रवाई में अमानक साइलेंसर के कुल 46 प्रकरण दर्ज कर 144300/- रुपये समन शुल्क की वसूली की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर, थाना मणीपुर एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही की गई है।
अभियान के तहत जिले भर मे समस्त थाना/चौकी की पुलिस टीम द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अभियान चलाकर पिछले 7 दिनों में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कुल 949 प्रकरण दर्ज कर 510200/- रुपये की समन शुल्क प्राप्त किया गया हैं, एवं पिछले 7 दिनों मे अमानक साइलेंसर के कुल 46 प्रकरण दर्ज कर कुल 144300/- रुपये समन शुल्क प्राप्त किये गए हैं।
संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बुलेट वाहनो से अमानक साइलेंसर निकलावकर जब्त किया गया एवं नये साइलेंसर लगवाने के पश्चात चालानी कार्यवाही कर परिजनों की उपस्तिथि मे कड़ी समझाईश देते हुए यातायात के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। सरगुजा पुलिस द्वारा आगामी दिनों मे यातायात जागरूकता अभियान के साथ साथ चालानी कार्यवाही जारी रखी जाएगी।