सरगुजा

मतदाता सूची में नाम जोडऩे-हटाने, त्रुटि सुधार का निरीक्षण
18-Jan-2024 9:48 PM
मतदाता सूची में नाम जोडऩे-हटाने, त्रुटि सुधार का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 18 जनवरी। संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र ने गुरुवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित लोगों के नाम विलोपित किए जाने और संशोधन की कार्यवाही की जानकारी ली।

इस दौरान संभागायुक्त श्री चुरेंद्र ने शासकीय प्राशमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला नमनाकला स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 121,122, 123, 124, शासकीय कन्या महाविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 125, 126, 127, बटवाही मतदान केन्द्र क्रमांक 143, सायरराई मतदान केन्द्र क्रमांक 153, रघुनाथपुर मतदान केन्द्र क्रमांक 154, दर्रीडीह मतदान केन्द्र क्रमांक 155, लालमाटी मतदान केन्द्र क्रमांक 159 का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट