सरगुजा
रामानुजगंज,18 जनवरी। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के भंवरमाल मंडी समिति में आस-पास के किसानों के साथ सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर शंकर सरदार के द्वारा मंडी उत्सव मनाया गया।
शंकर ने कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाले धान बिज एनके एस4003 धान के बारे में बताया गया कि दूसरी कंपनियों की अपेक्षा सिजेंटा का बीज ज्यादा उत्पादन देता है फसल में अन्य कंपनी की अपेक्षा बीमारी या किट का जोखिम कम रहता है।शंकर सरदार ने बताया कि एस 4003 धान की कल्ले ज्यादा आता है धान की बाली अन्य धान की अपेक्षा लंबी होती है दूसरे हाइब्रिड धान की अपेक्षा इनके प्रति बाली भरे हुए दानों की संख्या ज्यादा होती है एस 4003 धान 120- 25 दिन में पूरी तरह पककर तैयार हो जाता है धान में वजन और चमक ज्यादा होने के करण किसानों को उत्पादन भी ज्यादा मिलता है और मंडी में बेचने में भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही है, अगर आज की तारीख पर देखा जाए तो किसानों को भी सिंजेंटा का एस 4003 धान काफी पसंद आ रहा है। शंकर सरदार ने किसानों को सलाह दी की सिजेंटा कंपनी जो भारत के अलावा 90 अन्य देशों में भी काम करती है वह किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली बीज उपलब्ध कराती है इनका चयन करे और अच्छा उत्पादन लें।