सरगुजा

गांजा संग महिला गिरफ्तार
17-Jan-2024 7:59 PM
गांजा संग महिला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 17 जनवरी। गांजा समेत एक आरोपी  महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 16 जनवरी को सूचना मिली कि सीमा उफऱ् परमेश्वरी गांजा रखकर अपने घर के पास बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसको पकडक़र पूछताछ की गई।

महिला पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर लगभग 01 किलोग्राम गांजा कुल किमती लगभग 20000 रुपये एवं 5000/- रुपये नगद बरामद किया गया। पूछताछ करने पर गांजा की तस्करी कर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया एवं नगद रकम पूर्व मे गांजा विक्रय करने से प्राप्त होना बताया गया।

महिला के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियाँ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


अन्य पोस्ट