सरगुजा

प्राण-प्रतिष्ठा पर एक लाख दीप प्रज्वलन, विधायक ने लिया स्टेडियम का जायजा
16-Jan-2024 10:42 PM
प्राण-प्रतिष्ठा पर एक लाख दीप प्रज्वलन, विधायक ने लिया स्टेडियम का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,16 जनवरी। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह दिवस पर श्री राम जन्मभूमि महोत्सव समिति सरगुजा द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित एक लाख दीप प्रज्वलन सहित अनेक कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लेने अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने आज समिति सदस्यों के साथ स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने समिति के सदस्यों से चर्चा कर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली।

 विधायक ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर दीप प्रज्वलन स्थल भजन संध्या के लिए मंच अखंड रामायण के लिए टेंट पंडाल हवन के लिए कुंड आतिशबाजी स्थल महाआरती स्थल पवेलियन में बैठक व्यवस्था, प्रसाद व्यवस्था, स्टेडियम साज सज्जा कार्यक्रम स्थल के आसपास की सडक़ों व चौक चौराहों की साफ सफाई विभिन्न मार्गो में ध्वज लगाने को लेकर समीक्षा की।

उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले बड़ी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई पीढियों के बलिदान से हम सबको यह पवित्र दिन देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आम जनता के भीतर का उत्साह अद्भुत है,राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के इस ऐतिहासिक दिन को दिवाली की तरह मानने की उत्कंठा लोगों के साथ-साथ हम सबमें भी परिलक्षित हो रही है।

इस अवसर पर समिति संयोजक निलेश सिंह,विनोद हर्ष,गोल्डी बिहाडे,प्रकाश साहू,राजेश सिंह,अशोक सिंह,विशाल गोस्वामी,राघवेंद्र सिंह,धनंजय मिश्रा,पंकज चौधरी,बृजेश मिश्रा, दीपक गोस्वामी,गुड्डू साहू,विनोद जायसवाल,अंजू बक्शी, मोती ताम्रकार,अमोघ कश्यप,महेश्वर राजवाडे,हर्षवर्धन पांडे,तबरेज खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट