सरगुजा
अंबिकापुर,15 जनवरी। सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर अवैध महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब बिक्री करने के मामले मे 17 प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस टीम द्वारा अंग्रेजी शराब बिक्री के 3 प्रकरण एवं अवैध महुआ शराब के 14 प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्यवाही की गई है।
सभी मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 12 लीटर 780 मिलीग्राम अंग्रेजी शराब एवं 73 लीटर महुआ शराब कुल 85 लीटर 780 मिलीग्राम अवैध शराब किया जब्त किया गया है।
अभियान अंतर्गत थाना कोतवाली द्वारा 4 प्रकरण दर्ज कर 18 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया। थाना मणिपुर द्वारा 2 प्रकरण दर्ज कर 12.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया।
थाना उदयपुर द्वारा 05 प्रकरण दर्ज कर 31 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1 लीटर 440 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। थाना बतौली द्वारा 02 प्रकरण दर्ज कर 3.5 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया।
थाना लुंड्रा द्वारा 2 प्रकरण दर्ज कर 2 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 1 लीटर 440 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। थाना धौरपुर द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 9 लीटर 900 मिलीग्राम अवैध अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। थाना लखनपुर द्वारा 01 प्रकरण दर्ज कर 06 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया गया एवं प्रकरण के कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, आरोपियों के कब्जे से कुल 17 प्रकरण मे 85 लीटर 780 मिलीग्राम अवैध शराब कुल कीमत लगभग 17500/- रुपये बरामद किया गया।