सरगुजा
विवेक को आर्ट यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से पीएचडी
13-Jan-2024 8:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 जनवरी। शहर के युवा विवेक सिंह को आर्ट यूनिवर्सिटी फऱीदाबाद द्वारा फाइनेंस विषय पर पीएचडी डिग्री प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवल पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे, साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. सी पी यादव तथा तमिलनाडु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विश्वरंजन शर्मा के हाथों यह डिग्री प्रदान किया गया ।
विवेक ने फाइनेंस की विधियों तथा मार्केटिंग के प्रकारों पर अपना शोध पत्र पढ़ा । साथ ही इस विधि को डॉ. राणा प्रताप बजाज की किताब में भी जगह दी गई है । फरीदाबाद में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में सभी विषयों में अव्वल रहने वाले छात्रों को गोल्ड मैडल भी प्रदान किया गया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे