सरगुजा
हफ्ते भर से नाबालिग लापता, अपहरण का जुर्म दर्ज
12-Jan-2024 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,12 जनवरी। दसवीं में पढऩे वाला एक छात्र एक सप्ताह से अपने घर से गायब हो गया। परिजनों द्वारा खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस ने मामले में अपहरण का अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उत्तरी रिंगरोड निवासी रमेश रावत के दो पुत्र हैं, जिनमें बड़ा पुत्र सागर दसवीं कक्षा का छात्र है। विगत दिनों सागर के परीक्षा में कम अंक आने पर पिता ने उसे अच्छे से नहीं पढऩे पर फटकारा था जिसके बाद से 9 जनवरी को प्रात: 5 बजे से सागर परिजनों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया।
परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई परन्तु उसका कुछ पता नहीं चला। जिसपर परिजनों ने इसकी सूचना गांधीनगर थाने में दी। सूचना पर पुलिस ने मामले में अपहरण का अपराध दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे