सरगुजा
भाजयुमो मंडल सशक्तिकरण अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,11 जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलरामपुर का जिला मुख्यालय सभा कक्ष में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया।
युवा मोर्चा को प्रदेश द्वारा दिए गए आगामी कार्ययोजना व लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका को पुन: ईमानदारी पूर्वक निभाते हुए संगठन के महत्वपूर्ण कार्य योजना स्वामी विवेकानंद जयंती युवा सप्ताह, खेल नीति में व्यापक सुधार, प्रमुख युवा समाजों का सम्मेलन, नवमतदाता सम्मेलन , विकसित भारत , विश्व कर्मा योजना अंतर्गत योग्य को लाभान्वित इत्यादि को बूथ स्तर तक जनता के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेश मार्को प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख अभिषेक प्रताप सिंह देव , युवा मोर्चा प्रभारी आनंद जायसवाल, जिला सह प्रभारी मारकंडे तिवारी, निशांत गुप्ता, जि़ला उपाधयक्ष गौतम सिंह, अनोज यादव,,,कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अश्विनी गुप्ता ने व शुभम सोनी तथा कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त मिडिया प्रभारी भाजयुमो जिला प्रचार-प्रसार अजय यादव ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में जि़ला पदाधिकरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।