सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,10 जनवरी। उदयपुर विकासखंड के ग्राम केदमा में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल केदमा द्वारा मंदिर परिसर क्षेत्र में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का 11 जनवरी को कलश यात्रा कर शुभारंभ किया जाएगा।
विदित हो कि इसी क्रम में 11 जनवरी को ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए जनजातीय समाज की माता बहनों की उपस्थिति में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, उसी दिन संध्या पावन प्रज्ञा पुराण कथा शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे ऋषि पुत्र यादव द्वारा वाचन किया जाएगा 12 व 13 जनवरी को देव पूजन एवं यज्ञ का कार्यक्रम होगा। इसके अतिरिक्त यज्ञ अवधि में ही सोलह संस्कार का कार्यक्रम भी निशुल्क हरिद्वार से पधारे संतो द्वारा संपन्न कराया जाएगा।
आयोजन के अंतिम दिन 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन दिवस पर पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के अध्यक्ष जनपद सदस्य सज्जू सिंह ने क्षेत्र भर में निवासरत ग्रामीण माता बहनों एवं भाइयों को इस पवित्र आयोजन में आवश्यक रूप से उपस्थित होने व यज्ञ कार्य में भाग लेने का आह्वान किया है।
आज माता गायत्री प्रज्ञा मंडल के सदस्यों द्वारा निर्मित यज्ञशाला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शुभलाल राजवाड़े,विनोद हर्ष,जागेश्वर पैकरा,कोला प्रसाद चौहान,अयोध्या प्रसाद सोनवानी,मूलचंद अग्रवाल,रामलाल सिंह,अशोक अग्रवाल,एम आर कौशिक,सुनील अग्रवाल,यशनाथ यादव,हीरेंद्र राजवाड़े, नारायण प्रसाद साहू,खुश चंद साहू,देवकीनंदन यादव, वासुदेव यादव,ललित चौहान,लगनी देवी,ललिता महानंदी,चंद्रवती मरावी,रेखा अग्रवाल,सीमा बंसल, दिलबहाल आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।