सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 9 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर 10 जनवरी को संध्या 5.30 से 7.30 बजे तक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र हाल (स्टेडियम ग्राउण्ड दुर्गा मंदिर के बगल वाले गेट से) अम्बिकापुर में आयोजित है।
आयोजन में महाविद्यालय के हिन्दी के प्रोफेसर डॉ. विश्वासी एक्का जी, डॉ. राम आशीष तिवारी जी, डॉ. दीपक सिंह जी, डॉ. नीलाभ कुमार जी, डॉ. कामिनी सिंह जी के द्वारा हिन्दी विषय पर व्याख्यान दिये जायेंगे।व्याख्यान के मुख्य विषय है हिन्दी भाषा और न्यायालीन निर्णय, माननीय उच्चतम न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय हिन्दी भाषा में रहने से पक्षकारों को सुविधा होगी। हिन्दी भाषा और अनुबंध पत्र, बैंक, इश्योरेंस कम्पनी, प्राइवेट कम्पनी तथा शासकीय दस्तावेज हिन्दी भाषा में निष्पादित होने से नागरिकों को व्यवहारिक लाभ होगा, हिन्दी भाषा और प्रतिस्पर्धी परीक्षायें, यू.पी.एस.सी., पी.एस.सी. आई.आई.टी. नीट, केट, अन्य परीक्षाये हिन्दी भाषा में आयोजित होने से छात्रों को सहूलियत होगी।
अन्य राष्ट्रों में उनकी मातृ-भाषा की कार्य स्थिति, जब सभी राष्ट्रों में समस्त कार्य उनकी मातृ-भाषा में होते है, तब हमारे देश में भी ऐसा होने से नागरिक लाभांन्वित होगें, हिन्दी भाषा किस संदभों में अन्य भाषाओं की अपेक्षा आदर्श और सार्थक है, आदि विषयों पर रुचिकर व्याख्यान दिये जाएंगे।