सरगुजा

अंबिकापुर में 32 करोड़ से होगा रेल्वे स्टेशन विकसित
07-Jan-2024 9:17 PM
 अंबिकापुर में 32 करोड़ से होगा रेल्वे स्टेशन विकसित

क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्य मुकेश तिवारी ने सरगुजांचल की मांगों को प्रमुखता से रखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,7 जनवरी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 19वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक महाप्रबंधक आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों तथा रेल-यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं।

 बैठक में शामिल परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुकेश तिवारी ने रेल सुविधाओं के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके जवाब में दो महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में वॉशिंग पीट के निर्माण के लिए 32 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। वहीं अंबिकापुर- दुर्ग ट्रेन में एलएचबी कोचों की मांग रेल मंत्रालय से की गई है। कोच उपलब्ध होते ही इस ट्रेन को एलएचबी कोच के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्य मुकेश तिवारी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों व मांगों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इसमें अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में रेलगाडिय़ों की संख्या एवं दबाव को देखते हुए अतिरिक्त प्लेटफार्म एवं वाशिंग पीट निर्माण की बात कही गई।

इस पर महाप्रबंधक आलोक कुमार ने जानकारी दी कि वाशिंग पीट निर्माण के लिए 32 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। साथ ही बताया गया कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ है। इसके अंतर्गत यहां रास्ते काचौड़ीकरण, प्लेटफार्म शेड, सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, कोच डिस्पले बोर्ड का प्रावधान, स्टेशन का सौंदर्गीकरण आदि कार्य होंगे। चूंकि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन एनएसजी-4 श्रेणी का स्टेशन है, ऐसे में वर्तमान यात्री यातायात व गाडिय़ों की संख्या देते हुए उपलब्ध प्लेटफार्म को पर्याप्त बताया गया। फिर भी अतिरिक्त प्लेटफार्म सुविधा युक्त कमलपुर स्टेशन में स्थानांतरित किया जा सकता है। अंबिकापुर में अतिरिक्त प्लेटफार्म बनने से न केवल गाडिय़ों का व्यवस्थित और सुविधाजनक आवागमन होगा बल्कि नई गाडिय़ों के परिचालन की क्षमता, संभावना भी बढ़ेगी। इसलिए अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण का अनुरोध महाप्रबंधक से किया गया है। वहीं बैठक में शहडोल- नागपुर ट्रेन का परिचालन अंबिकापुर से करने की मांग रखी गई। इसमें बताया गया कि अंबिकापुर से इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों की पर्याप्त संख्या हमेशा उपलब्ध रहेगी। इस पर महाप्रबंधक ने बताया कि शहडोल से चलने वाली इस ट्रेन में क्षमता से लगभग 35 प्रतिशत सीटें ही अभी भर पा रही मैं हैं।इस ट्रेन का लाई ओवर न यद्यपि कम है फिर भी इसे आगे बढ़ाकर न अनूपपुर अंबिकापुर तक ले जाने की संभावना पर विचार किया जाएगा।अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन में आईसीएफ की जगह एलएचबी कोच की मांग पर ही महाप्रबंधक ने कहा कि एलएचबी कोचों की मांग रेल मंत्रालय से की गई है।

कोच की उपलब्ध होने के पश्चात अंबिकापुर- दुर्ग ट्रेन को एलएचबी कोच में परिवर्तित किया जाएग।

परामर्शदात्री समिति की बैठक में अंबिकापुर-रेणुकूट रेल लाइन के लिए बजट में इसका प्रावधान करने की मांग रखी गई। इस संबंध में महाप्रबंधक से आग्रह किया गया कि अंबिकापुर को वृहत्तर रेल नेटवर्क से जोडऩे के लिए प्रस्तावित रेल लाइनों के डीपीआर और एफएलएस की जानकारी उपलब्ध कराने पर इस संबंध में की जाने वाली पहल ज्यादा सार्थक और औचित्य पूर्ण रहेगी। प्रस्तावित रेल मार्ग की दूरी लागत और आरओआर से बेहतर संभावनाओं पर फोकस किया जा सकता है। सरगुजा क्षेत्र की जनभावनाएं अंबिकापुर को रेणुकूट रेल लाइन से जोडऩे की है। इस रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर सैकड़ो लोगों ने रेणुकूट से अंबिकापुर तक की पदयात्रा हाल में ही की है।

 

हजारों लोगों का इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन होता है, कोल परिवहन की बेहतर संभावनाएं इस रास्ते से हैं। अंबिकापुर रेणुकूट रेल मार्ग के निर्माण से सीधे बनारस को प्रयागराज अयोध्या तक जुड़ाव हो लिए जाएगा। अंबिकापुर-रेणुकूट रेल लाइन जुड़ जाने से अंबिकापुर से दिल्ली की दूरी भी कम हो जाएगी। यह प्रस्तावित मार्ग अन्य वैकल्पिक और मार्गों की तुलना में लघुत्तर कम लागत वाला और अपेक्षाकृत अधिक उपयोगी है। इस पर जानकारी दी गई कि उक्त रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया तथा विस्तृत प्रोजेक्ट से रिपोर्ट रेलवे बोर्ड में अक्टूबर 2023 में जमा कर दी गई है। इसकी लंबाई 152.30 किमी तथा अनुमानित लागत 8217.97 करोड़ है। इसकी स्वीकृति के बाद कार्य किया जाएगा।


अन्य पोस्ट