सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 5 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लखनपुर नवीन कॉलेज की कार्यकारिणी की घोषणा की।
कार्यकारिणी में मुख्य रूप से जिला संयोजक उज्जवल तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पलाश पांडेय , नगर सहमंत्री क्षितिज गोयल और पीजी कॉलेज अंबिकापुर कैंपस अध्यक्ष रोनी मिश्रा उपस्थित रहे। कैंपस अध्यक्ष आयुष कुशवाह , कैंपस मंत्री मुकेश खांडेकर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, नीलम, नैना , सुमन, सहमंत्री सूरज , प्रमोद , अनिल, धीरेन्द्र ,एस एफ एस प्रमुख मुकेश सिंह ,एस एफडी प्रमुख जैस्मीन , क्रीड़ा प्रमुख विजय , कला मंच प्रमुख दीपशिखा, सोशल मीडिया प्रमुख देवेश दास , कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य शालिनी, अभय , आकाश , समीर , दीपेश , अनमोल , योगेश , हेमा , उर्मिला , नीरज , धरम , देवेन्द्र , भानुप्रताप बनाये गए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में अन्नप्राशन और गोद भराई
प्रतापपुर, 5 जनवरी। शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों को बताने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय उ मा विद्यालय श्यामनगर परिसर में यह कार्यक्रम सम्पन हुआ।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत श्यामनगर, सकलपुर, और शंकरपुर सम्मिलित हुए। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जरही मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और विशिष्ट अतिथि नूतन विश्वास, शरदचंद्र द्विवेदी ,समय लाल मिश्रा, श्याम प्रजापति, मुकेश गुप्ता थे।
कार्यक्रम में भारत सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभान्वितों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत फीडबैक दिया। नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोद भराई कार्यक्रम महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा संपन्न किया गया। हायर सेकेण्डरी स्कूल श्यामनगर और माध्यमिक शाला तमोरपारा, के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। श्यामनगर, सकलपुर और शंकरपुर की महिलाओं ने मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति से भाव विभोर कर दिया।। विद्यालय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी बताते हुए उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत की शपथ दिलाई।