सरगुजा

वन ठेकेदार संघ ने सीताराम अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
03-Jan-2024 9:09 PM
वन ठेकेदार संघ ने सीताराम अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

संवेदना-पत्र परिजनों को दिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 3 जनवरी। वन ठेकेदार संघ अम्बिकापुर, सरगुजा ने 2 जनवरी को कांग्रेस नेता राजीव अग्रवाल के पिता सीताराम अग्रवाल के निधन पर उनके निवास पहुंच श्रद्धांजलि दी एवं स्व. सीताराम अग्रवाल के छायाचित्र पर लिखा संवेदना-पत्र उनके परिजनों को प्रदान किया।

वन ठेकेदार संघ ने संवेदना-पत्र में लिखा कि समाजसेवी सीताराम अग्रवाल  के स्वर्गारोहण के समाचार से हम समस्त वन ठेकेदार संघ के सदस्य एवं पदाधिकारी स्तब्ध है। अपने जीवन की अविरल यात्रा में उदार हृदय, नि:स्वार्थ सेवा भाव के पथ पर चलते हुए गत 21 दिसम्बर 2023, को प्रभु के चरणों में विलीन हो गए। उनका आशीर्वाद और उनका स्नेह सदैव हम पर बरसता रहेगा। आप अपने परिवार के आधारशिला है, इसलिये इस दु:ख की बेला में अविचित और संघर्षरत् होकर पुरे परिवार और समाज को अपना सम्बल प्रदान कीजिये। हम सदैव आपके साथ हैं। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं इस गहन दु:ख की बेला में गहन आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।अपनी विनम्र श्रद्धांजली हम अम्बिकापुर वन ठेकेदार संघ अर्पित करते हैं।

राजीव अग्रवाल के निवास पर अंबिकापुर वन ठेकेदार संघ के उपाध्यक्ष मनीष गोयल,सचिव मुकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुलबीर चौधरी,जनक लाल अग्रवाल,सी पी गोयल , संतोष अग्रवाल,पवन अग्रवाल,कमल अग्रवाल , आर पी शर्मा,कैलास शर्मा,विवेक अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल,कैलास चन्द अग्रवाल,अनिल गोयल,शिव अग्रवाल,विक्की अग्रवाल,पंकज गुप्ता वं अन्य सभी सदस्य शामिल हुए और स्वर्गीय सीताराम अग्रवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


अन्य पोस्ट