सरगुजा

बीईओ ने किया स्कूल का निरीक्षण
01-Jan-2024 8:49 PM
बीईओ ने किया स्कूल का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,1 जनवरी।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय द्वारा आज 1 जनवरी को लखनपुर विकासखंड के माध्यमिक शाला पुहपुटरा माध्यमिक शाला तथा प्राथमिक शाला बिनकरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जहां विद्यालयों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाई गई।

उपस्थिति कम होने के कारण प्रधान पाठकों को सतत अभिभावकों के साथ संपर्क कर स्कूल आने के लिए प्रेरित करें, जिससे स्कूल में संख्या बढ़ सके और सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान शिक्षक डायरी की तिथि वार तथा कक्षावार संधारण करने का निर्देश दिया गया। 

माध्यमिक शाला तथा प्राथमिक शाला बिनकरा के मध्यान्ह भोजन के मीनू के अनुसार अंडा नहीं देने का शिकायत प्राप्त हुआ है, जिसके कारण महिला स्वयं सहायता समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है एवं निर्देशित किया गया है कि मध्यान्ह भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार अंडा दिया जाए, जिससे बच्चों को पोषण आहार मिल सके।

वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप राय ने क्षेत्र में शिक्षा के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए इसके ऊपर किसी प्रकार का कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

शिक्षक समय पर अपने स्कूल पहुंचे और बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करें, जिससे स्कूल का रिजल्ट और पूरे ब्लॉक का रिजल्ट में सुधार हो सके। सरकारी स्कूल के प्रती ग्रामीणों के मन में ऐसी सोच विकसित हो कि अभिभावक अपने-अपने बच्चों को स्कूल भेजे, यह प्राथमिकता रहेगी।


अन्य पोस्ट