सरगुजा

अंतरराष्ट्रीय मानक के बास्केटबॉल सिंथेटिक ग्राउंड पर खेलेंगे खिलाड़ी
30-Dec-2023 9:06 PM
अंतरराष्ट्रीय मानक के बास्केटबॉल सिंथेटिक ग्राउंड पर खेलेंगे खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 30 दिसंबर। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के द्वारा सरगुजा जिला के आदिवासी अंचल में वर्षों से स्थानीय स्तर के संसाधनों से प्रतिभा निखारने हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर सरगुजा जिला नाम बढ़ाया।

जिला बास्केटबॉल संघ की वर्षों से अंतरराष्ट्रीय मानक की ग्राउण्ड की मांग अब जाकर पूरा होने जा रही है। अब सरगुजा जिला के बास्केटबॉल खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मानक के बास्केटबॉल सिंथेटिक ग्राउंड पर खेलेंगे। इससे सरगुजा जिला के गरीब बच्चों के जूते नहीं घिसेंगे, न ही घुटनों पर चोट लगेगी। अब बच्चों के गिरने व चोट के डर खत्म होंगे। सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के स्थानीय खिलाड़ी बास्केटबॉल के सिंथेटिक ग्राउंड पर खेलेंगे।

इसके लिए सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाडिय़ों ने सरगुजा कलेक्टर व निगम आयुक्त के साथ अम्बिकापुर महापौर को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। साथ ही इस मांग को पूरा कराने के लिए संघ के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव का विशेष सहयोग रहा।

इस विषय पर राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि अब सरगुजा जिला के बास्केटबॉल खेल और ज्यादा निखरेगा।

स्थानीय प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मानक के सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट पर खेल से सरगुजा का नाम और ज्यादा चमकेगा। इस कार्य के लिए प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सहयोग के लिए मैं धन्यवाद करता हूँ साथ ही खिलाड़ीयों को बधाई देता हूँ।


अन्य पोस्ट