सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 25 दिसंंबर। नगर पंचायत लखनपुर में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
नगर पंचायत कार्यालय में विधायक बनने के बाद पहली बार पहुंचे राजेश अग्रवाल का अध्यक्ष व पार्षदों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेटकर आत्मीयतापूर्ण स्वागत किया गया। तत्पश्चात विधायक के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर फूल माला पहनाकर, श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन का शपथ दिलाया गया। विधायक के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने भी उद्बोधन दिया। आभार प्रदर्शन मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र बहादुर पटेल के द्वारा किया गया।