सरगुजा

विकसित भारत संकल्प यात्रा: अंबिकापुर विधायक ने दी योजनाओं की जानकारी
24-Dec-2023 9:11 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा: अंबिकापुर विधायक ने दी योजनाओं की जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 24 दिसंंबर। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने उदयपुर के ग्राम नुनेरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में  लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड के उदयपुर के ग्राम नुनेरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल  शामिल हुए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष,जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह, संतोष जायसवाल ,सौरभ अग्रवाल,दिनेश बारी, प्रबोध सिंह,पन्नालाल गुप्ता,पवन साय,हर्षवर्धन पांडे,बुधमोहन सिंह,शुभम भदोरिया,सचिन अग्रवाल,राजा दास,बोधन सिंह काशीराम  उपस्थित रहे ।

अंबिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल ने उद्बोधन में जीत एवं सरकार बनाने पर सभी आमजनों का आभार प्रकट किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा द्वारा किए सभी वादे को पूरा किया जाएगा । आप सब लोगों के आशीर्वाद से ही आज यहां विधायक के रूप में खड़ा हूं। चाहे प्रधानमंत्री आवास का विषय हो, 3100 रुपए प्रति क्विंटल का धान खरीदी का विषय हो, चाहे केंद्र एवं राज्य सरकार की सारी योजनाओं का विषय हो, सभी योजनाओं को पूरी तत्परता के साथ आम जन के लिए लागू किया जा रहा है।

 किसी भी क्षेत्र में आम जनता के साथ किया जाने वाला भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी व्यक्ति से काम के लिए पैसे मांगे जाते हैं तो तत्काल मुझे सूचित करें।

विनोद हर्ष ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रभाव विकसित भारत की दिशा में मिल का  पत्थर  साबित हो रहा है। अनिल सिंह द्वारा महिलाओं के  सशक्तिकरण की बात कही गई ।

कार्यक्रम में गांव की लक्ष्मी सिंह द्वारा उसके शिक्षक पति का 2018 में निधन होने के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए सूरजपुर जिला में आवेदन प्रस्तुत किया गया, लेकिन आज दिनांक तक नियुक्ति नहीं होने पर अंबिकापुर विधायक से शिकायत की। जिस पर अंबिकापुर विधायक ने उक्त पीडि़त महिला को आश्वासन देते हुए उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही और जल्द से जल्द अनुकंपा नियुक्तिदिलाने का भरोसा दिलाई।

कार्यक्रम जनपद पंचायत उदयपुर के सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा सभी योजनाओं के बारे जानकारी दी।


अन्य पोस्ट