सरगुजा

पीजी कॉलेज में डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन और परिचर्चा
23-Dec-2023 8:22 PM
पीजी कॉलेज में डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन और परिचर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,23 दिसंंबर। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के ‘कॉलेज कल्चर एंड क्रिएटिविटी फोरम’ द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन तथा परिचर्चा का आयोजन किया गया ।

 इस अवसर पर विद्यार्थियों के समक्ष ‘मालेगांव का सुपरमैन’ नामक फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस फिल्म की निर्माण प्रक्रिया को देखते हुए विद्यार्थी जहां फिल्म निर्माण की बारीकियों से परिचित हुए, वहीं मालेगांव के लोगों के संघर्ष पूर्ण जीवन और फिल्म के प्रति उनके शौक से भी परिचित हुए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रिजवान उल्ला के साथ प्रभारी डॉ. अनिल सिन्हा व फोरम के सभी सदस्य तथा प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। फिल्म के प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने इस पर चर्चा भी की तथा इससे प्रेरित होते हुए कहा कि यदि हमारे भीतर किसी काम को करने की  दृढ़ इच्छा हो तो सारी बाधाओं को पार किया जा सकता हैं।


अन्य पोस्ट