सरगुजा

पंजाब की 14 लाख की विदेशी शराब बरामद
22-Dec-2023 7:55 PM
पंजाब की 14 लाख की विदेशी शराब बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 दिसंंबर।
क्रिसमस और न्यू ईयर में खपाने के लिए बाहर राज्य से लाई गई विदेशी शराब को पकडऩे में संभागीय आबकारी उडऩदस्ता दल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपी के पास से 165 पेटी पंजाब की विदेशी मदिरा जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई है।

गुरुवार को कार्यालय उपायुक्त आबकारी में मुखबिर से सूचना मिली कि बाल भगवान पांडे नामक व्यक्ति बंडाबहरा खरसिया रोड के पास अपने गोदाम में भारी मात्रा में पंजाब प्रांत की विदेशी मदिरा को डंप करके रखा है। जिसे वह क्रिसमस और न्यू ईयर में शहर में खपाने वाला है। 

मुखबिर की सूचना पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता अपने उच्चाधिकारी उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा से आदेश व मार्गदर्शन प्राप्त कर बंडाबहरा गोदाम खरसिया रोड में छापा मार कार्यवाही की।। गोदाम में छापा मारने पर वहां एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो कार क्रमांक सीजी 15 बी 8876 में 20 पेटी पंजाब प्रांत की पार्टी स्पेशल व्हिस्की लोड थी। गोदाम की तलाशी लेने पर पीछे एक रूम में 75 पेटी पार्टी स्पेशल की तथा 70 पेटी रॉयल स्टैग की डंप रखी हुई थी। इस तरह कुल 165 पेटी में 1450. 8 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की जब्त की गई। आरोपी को आबकारी अधिनियम की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

संभागीय आबकारी उडऩदस्ता संभाग सरगुजा की यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अभी विवेचना जारी है। आरोपी ने जहां से माल मंगाया था उसकी पतासाजी की जा रही है। अभी नए साल में अवैध मदिरा भंडारण की अत्यधिक संभावना है जिसके लिए उडऩदस्ता टीम लगातार गश्त कर रही है।


अन्य पोस्ट