सरगुजा

सीताराम अग्रवाल का निधन
22-Dec-2023 7:54 PM
सीताराम अग्रवाल का निधन

अंबिकापुर, 22 दिसंंबर। शहर के देवीगंज वार्ड निवासी प्रतिष्ठित टिम्बर व्यापारी, अग्रवाल सभा अंबिकापुर के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी सीताराम अग्रवाल का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अध्यक्ष वन ठेकेदार संघ, जिला महामंत्री कांग्रेस राजीव अग्रवाल ‘राजू’ के पिता थे। व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े रहने के बाद भी समाजसेवा के क्षेत्र में स्व. सीताराम अग्रवाल की अग्रणी भूमिका रही।

उन्होंने अपने जीवन काल में कई ऐसे कार्य किए, जिससे कमजोर वर्ग का भला हो। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला रघुनाथ चिकित्सालय में उन्होंने सीताराम वार्ड का निर्माण कराया था। इसके अलावा शहर के महामाया मंदिर मार्ग में स्वयं के खर्च से प्रवेश द्वार का निर्माण भी उन्होंने कराया। गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी की समस्या को देखते हुए शहर के हृदयस्थल स्वामी विवेकानंद, घड़ी चौक में यातायात थाना के पास बेहतर प्याऊ की सुविधा उन्होंने उपलब्ध कराई थी, जिससे ठंडा पानी लोगों को मिल सके। गरीब कन्याओं के विवाह के अलावा शिक्षा की ललक लिए विद्यार्थियों की मदद कर उनकी राह आसान करने में भी योगदान दिया। 

इनके निधन पर टिंबर व्यापारियों सहित अग्रवाल सभा व शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शुक्रवार को उनके जोड़ा पीपल स्थित निवास से अंतिमयात्रा निकली, जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हुए। वे अपने पीछे भाई रामरतन अग्रवाल, अर्जन दास अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, घनश्याम दास अग्रवाल, शिव नारायण अग्रवाल बबलू, पुत्र राजीव अग्रवाल, पौत्र राम अग्रवाल, राधे अग्रवाल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।


अन्य पोस्ट