सरगुजा
सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय सरगवां के नवीन भवन में संचालित
20-Dec-2023 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 20 दिसम्बर। सरगुजा संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने पत्र जारी कर बताया है कि सरगुजा संभाग आयुक्त कार्यालय, जो पूर्व में स्कूल रोड गुरूनानक अम्बिकापुर में संचालित हेता था।
दिसम्बर माह 2023 के प्रथम सप्ताह से प्रतापपुर रोड सरगवां के नवीन भवन में आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग अम्बिकापुर से संचालित होना प्रारंभ हो गया है। उन्होंने भविष्य में गोपनीय, अर्ध्दशासकीय एवं सभी प्रकार के पत्राचार आयुक्त कार्यालय सरगुजा संभाग प्रतापपुर रोड, सरगवां अम्बिकापुर के पते पर प्रेषित करने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे