सरगुजा
अम्बिकापुर, 20 दिसंंबर। फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एंप्लाइज यूनियन अंबिकापुर इकाई द्वारा अखिल भारतीय हड़ताल का आयोजन अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया। शहर में रैली निकाली गई।
आठ सूत्रीय मांगों में पांच मांगें केंद्र सरकार से हैं, जो कि सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट 1976 को बहाल रखने को लेकर था। मांग करते हुए कहा गया कि सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज के काम की वैधानिक कार्य नियमावली लागू करें। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के सरकारी अस्पताल संस्थानों में काम करने के कानूनी अधिकार की रक्षा करें। दवा एवं स्वास्थ्य उपकरणों के दाम काम करने के साथ-साथ दवा एवं स्वास्थ्य उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करें।
मालिकों से 3 मांगें की गई, जिनमें सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉयज का सेल्स के आधार उत्पीडऩ और छटनी बंद करो। ट्रैकिंग एवम निगरानी के जरिये निजता के अधिकार का हनन बंद करो।
कार्य क्षेत्र में प्रवेश एवं काम के कानूनी अधिकार को बहाल करो। इन 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शहर में रैली निकाली गई।