सरगुजा
ज्वलनशील पदार्थ फेंका, नाबालिग पकड़ाया, बाकी की तलाश जारी
19-Dec-2023 10:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 दिसंबर। ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले एक नाबालिग पकड़ाया, वहीं बाकी की तलाश जारी है।
महामाया रोड निवासी प्रार्थी मो. नजील उफऱ् बाबू उम्र 36 वर्ष अम्बिकापुर के घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बम बनाकर फेंकने के मामले मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे