सरगुजा
सडक़ नहीं, डेढ़ किमी खाट पर लिटाकर गर्भवती को एंबुलेंस तक पहुंचाया
19-Dec-2023 10:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 दिसंंबर। डेढ़ किलोमीटर गर्भवती को खाट पर लिटाकर एंबुलेंस तक ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सरगुजा के ग्राम रनपुर कला में गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर डायल 112 को फोन किया गया था। सडक़ नहीं होने पर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डायल 112 रुका था। परिजनों ने डेढ़ किलोमीटर खाट पर लिटाकर उसको 112 तक पहुंचाया। इसके बाद प्रसूता को अस्पताल पहुंचाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे