सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 18 दिसंंबर। सरगुजा जिला नेटबॉल संघ के बालक वर्ग से सर्वेश दुबे व बालिका वर्ग से पिया तिर्की का चयन छत्तीसगढ़ प्रदेश सब जूनियर नेटबॉल टीम के लिए हुआ है।
दोनों चयनित खिलाड़ी 29वीं सब जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल (ट्रेडिशनल) प्रतियोगिता ( बालक/बालिका ) 21 से 24 दिसंंबर तक झारखण्ड के गोड्डा जिले में आयोजन में भाग लेंगे।
सरगुजा जिला के राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल ग्राउंड पर बास्केटबॉल खेल के साथ नेटबाल खेल का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। बास्केटबॉल के साथ नेटबॉल खेल में कई उपलब्धियां सरगुजा जिला को दिलाया है। साथ ही यह बताया कि यह दोनों खिलाड़ी सम्मान परिवार के हैं। इन दोनों खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ सब-जूनियर नेटबाल टीम में चयन होने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अग्रीम बधाई दी।
इसके लिए संघ के डी के सोनी, अमितेश पाण्डेय, गौरव सिंह, रघुनाथ मुखर्जी, सौरभ सिन्हा, अभिमन्यु सिंह, गौरव सोनी, भीम सिंह, विजय सिंह, दिपक सोनी, रजत सिंह, खुशबु गुप्ता, सुलेखा टोप्पो, प्रियंका पैकरा व अन्य सभी के साथ सरगुजा जिला खेल परिवार ने बधाई दी।