सरगुजा
खाद दुकान में सेंधमारी कर दो लाख की चोरी
18-Dec-2023 8:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 18 दिसंंबर। अंबिकापुर नगर के रायगढ़ रोड स्थित शुभम फर्टिलाइजर खाद दुकान में चोरों ने सेंधमारी लगभग दो लाख का सामान पार दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के रायगढ़ रोड स्थित शुभम फर्टिलाइजर के संचालक कन्हैया लाल अग्रवाल बीती रात लगभग 8 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। आज सुबह पड़ोसी दुकान संचालक ने उन्हें फोन किया और दुकान में सेंधमारी की जानकारी दी।
सूचना पर दुकान संचालक मौके पर पहुंचे तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। सभी दराज में रखे रुपए गायब थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे