सरगुजा
एकलव्य विद्यालय पेटला के 3 छात्रों का राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन
17-Dec-2023 8:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर,17 दिसंंबर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पेटला के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
एकलव्य आवासीय विद्यालयों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन उपरांत नेशनल स्तर पर छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल टीम में अनुज एक्का, अभिषेक पैकरा एवं रोकिस एक्का फुटबॉल टीम में चयनित हुये। उक्त तीनों छात्र एकलव्य विद्यालय पेटला सीतापुर के छात्र हैं।
विद्यालय के प्राचार्य शमनोज कुमार वर्मा , व्यायाम शिक्षक अवधेश पैकरा सहित विद्यालय परिवार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकनाएं व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे