सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 15 दिसम्बर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव ने बताया कि 16 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के लिए 12 खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिसमें से खण्डपीठ क्रमांक 01 राम कुमार तिवारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है तथा खण्डपीठ कमांक 02 धनेश्वरी सिद्वार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ कमांक 03 उर्मिला गुप्ता चेयरमैन स्थाई लोक अदालत की है। खण्डपीठ कमांक 04 मनोज ठाकुर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ कमांक 05 मोनिका जायसवाल, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ कमांक 06 ओम प्रकाश जायसवाल पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रम न्यायाधीश अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ कमांक 07 नरेन्द्र कुमार सी.जे.एम अम्बिकापुर की है।
खण्डपीठ कमांक 08 खिलेश्वरी सिन्हा चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ कमांक 09 प्रिया रजक द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 अम्बिकापुर की है। खण्डपीठ कमांक 10 आकांक्षा सक्सेना तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 अम्बिकापुर की है। खंडपीठ क0 11 रश्मि मिश्रा, न्या. मजि.द्वि.श्रे. अंबिकापुर की है। खंडपीठ क्र.12 जेनिफर लकड़ा, न्या. मजि.द्वि.श्रे. अंबिकापुर की है।
उन्होंने बताया कि तहसील सीतापुर में भी सुरेश टोप्पो व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 सीतापुर की खण्डपीठ का गठन किया गया है। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से पक्षकारों के संबंध मधुर बने रहते है तथा समय की बचत होती है।