सरगुजा
चरईडांड़-बगीचा में डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य प्रगति पर
15-Dec-2023 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
डमरीकरण होने से आवागमन में सुविधा और धूल से मिलेगी निजात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर,15 दिसंबर। चरईडॉंड़-बगीचा में चल रहे डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विगत दिनों कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने निरीक्षण किया था और कार्य के गुणवत्ता की जायजा लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ, उप अभियंता, ठेकेदार को समय पर सडक़ निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश थे। साथ ही सडक़ निर्माण के कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा था।
पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि चराईडॉंड़ से बगीचा सडक़ निर्माण का कार्य प्रगति पर है। चराईडॉड़ से बगीचा तक डमरीकरण रोड निर्माण किया जा रहा है। डमरीकरण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के लोग धूल से निजात पाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे