सरगुजा
तिवारी को पुन: जिला संयोजक की जिम्मेदारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 दिसंबर। बीते दिन अभाविप का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में सम्पन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी में सरगुजा से गोपाल सिंह को प्रदेश तकनीकी सह प्रमुख, मुस्कान सिंह विभाग छात्रा प्रमुख, उज्ज्वल तिवारी जिला संयोजक, राहुल नागवंशी, सौंदर्या सिंह व पलाश पांडेय को प्रदेश कार्यकारणी का दायित्व सौंपा गया।
सरगुजा जिला से प्रमुख जिम्मेदारी गोपाल सिंह को दायित्व सौंपा गया। गोपाल सिंह पूर्व में विद्यार्थी परिषद के नगर तकनीकि प्रमुख , नगर कोष प्रमुख , नगर सह मंत्री जैसे दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया है।
नवीन दायित्व मिलने के पश्चात गोपाल सिंह द्वारा बताया गया कि आगे प्रदेश में तकनीकी के क्षेत्र में छात्र हित को लेकर जो दायित्व संगठन ने मुझे सौंपा है उसका हमेशा की तरह जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।