सरगुजा

शपथ ग्रहण समारोह में सीतापुर क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं में उत्साह
13-Dec-2023 8:38 PM
शपथ ग्रहण समारोह में सीतापुर क्षेत्र से पहुंचीं महिलाओं में उत्साह

 कहा- सरगुजा संभाग से आदिवासी मुख्यमंत्री चुना जाना प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,13 दिसंबर।
सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से रायपुर पहुंचीं 27 महिलाओं की टीम अपने इलाके से चुने गए प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय को शपथ लेते देखना चाहती है।

 टीम की नीरू मिस्त्री ने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में रामकुमार टोप्पो ऐतिहासिक रूप से विधायक के तौर पर चुने गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाये जाने से प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में उत्साह का वातावरण है। उनके साथ आईं भुनेश्वरी पैकरा, संगीता कंसारी, संतोषी पावले, राधा यादव, सरिता कंसारी, सरवती पैकरा सभी ने एक स्वर में कहा कि सरगुजा संभाग में अब चहुंमुखी विकास होगा।


अन्य पोस्ट