सरगुजा
साल की इमारती लकड़ी सहित पिकअप जब्त, तस्कर फरार
12-Dec-2023 8:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,12 दिसंबर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर फारेस्ट रेंज में यूपी के पिकअप में भरी साल की इमारती लकड़ी को जब्त किया गया।
वाड्रफनगर के जंगलों से साल की इमारती लकड़ी काट कर उत्तरप्रदेश में तस्करी किया जा रहा था,मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर साल की इमारती लकड़ी सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।
तस्करों का पता लगाने में जुटा वन विभाग
वन विभाग के द्वारा जब्त वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही वाहन के नंबर से मालिक की पहचान किया जा रहा है जिससे तस्करों का पता लगाते हुए खुलासा किया जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे