सरगुजा
घेंघा पीडि़त चार मरीजों का प्रथम बार जिला अस्पताल में ऑपरेशन
11-Dec-2023 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 11 दिसंबर। जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति जशपुर के संयुक्त प्रयास से जिला चिकित्सालय जशपुर में 10 दिसम्बर को नि:शुल्क सर्जरी कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के चिन्हांकित 4 घेंघा रोग से पीडि़त मरीजों का ऑपरेशन रायपुर एनएचएमएमआई से आये डॉ. भारत भूषण एवं टीम के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
जिले में विभिन्न बीमारियों हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत अप्रैल को थायरॉइड विकार हेतु कैम्प का आयोजन किया गया था। उक्त शिविर में घेंघा रोग सर्जरी हेतु कुल 7 मरीजों का चिन्हांकन किया गया था, जिनका विभिन्न चरणों में ऑपरेशन पूर्व समस्त जांच जिला चिकित्सालय में ही नि:शुल्क कराया गया और 10 दिसम्बर को 4 मरीजों का ऑपरेशन प्रथम बार जिला चिकित्सालय जशपुर में किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे