सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,10 दिसंबर। समग्र शिक्षा अभियान द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर में इस क्विज का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे के मार्गदर्शन में तथा समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के सहायक जिला परियोजना अधिकारी रमेश सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखड शिक्षा अधिकारी अंबिकापुर गोपाल कृष्ण दुबे भी उपस्थित थे।
अंबिकापुर के विकासखंड के 39 विद्यालयों से 94 बच्चों ने तथा संबंधित मार्गदर्शक अध्यापकों ने भाग लिया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। आज विज्ञान ने संसाधन जैसे शिक्षा, मनोरंजन और चिकित्सा के क्षेत्र में मनुष्य बहुत एडवांस हो गया है तथा इसका उपयोग एक वरदान है, इसलिए बच्चों को प्रारंभ से ही विज्ञान में रुचि रखनी आवश्यकता बन गयी है। बच्चे भविष्य में विज्ञान का बहुत अच्छा उपयोग कर लाभ प्राप्त कर सके।
अंबिकापुर विकासखंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चों में प्रथम स्थान प्रकाश ढाली कक्षा ग्यारहवीं सेजेस भगवानपुर, द्वितीय स्थान कुमारी वंशिका गुप्ता कक्षा ग्यारहवीं सेजेस ब्रम्हपारा तथा तृतीय स्थान आदित्य सारथी कक्षा दसवीं सेजेस केशवपुर ने प्राप्त किया। यह सभी बच्चे 11 दिसंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर के सभागार में उपस्थित होंगे।
राष्ट्रीय पुरस्कार अभियान के इस कार्य को विद्यालयों में बहुत सराहा जा रहा है। इससे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति बच्चों के सोच में भी अंतर स्पष्ट दृष्टिगत हो रहा है।