सरगुजा
सरगुजा की तीनों सीटें हारने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा
10-Dec-2023 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जिला अध्यक्ष होने के नाते पहली कमजोरी मेरी
अम्बिकापुर,10 दिसंबर। सरगुजा जिले की तीनों सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। सरगुजा की तीनों सीट हारने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता का बयान समाने आया है।
राकेश ने अपनी कमजोरी स्वीकार करते हुए कहा है कि हमें ऐसे हार की उम्मीद नहीं थी, लेकिन संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में सबसे पहले मैं अपनी कमी मानूंगा। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि हमारी टीम ने जिम्मेदारी के साथ काम किया और जी भी परिणाम आये हैं उसे स्वीकार करते हैं।
हार को लेकर राकेश ने कहा कि अभी आंकलन किया जा रहा है और फिलहाल किसी वजह को प्रमुख वजह मान लेना जल्दबाज़ी होगी। अभी हम प्रत्येक जोन और सेक्टर्स पर जाकर लोगों से चर्चा कर रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे