सरगुजा
पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल और टीवी कलाकार रोहिताश के हाथों सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,9 दिसंबर। वल्र्ड कप 1983 टीम के क्रिकेट टीम के क्रिकेटर संदीप पाटिल और भाभीजी घर पर हैं के सुप्रसिद्ध टीवी एक्टर रोहिताश गौड़ के करकमलों से डी के सोनी को मुम्बई में गत 30 नवंबर को मोस्ट प्रॉमिनेंट सोशल वर्कर इन छत्तीसगढ़ फॉर ट्राइबल राइट्स का अवार्ड मिला है।
मुंबई के होटल होलीडे इन में बीआर कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा आयोजित समारोह में आरटीआई एक्टिविस्ट डीके सोनी अधिवक्ता को वल्र्ड कप 1983 टीम के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल और टीवी कलाकार भाभीजी घर पर हैं फेम रोहिताश गौड़ के हाथों से सम्मान दिया गया।
ज्ञात हो कि सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डीके सोनी के द्वारा आदिवासियों के हित में छत्तीसगढ़ और सरगुजा जिले में हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। डीके सोनी आदिवासियों के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर माननीय उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं।
डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में आदिवासियों के विकाश के लिए आए राशियों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बडिय़ों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है।
बी कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड के चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का चयन किया गया, जिसमें सरगुजा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं अन्य कानूनी के माध्यम से लगातार आदिवासियों के हित में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डीके सोनी को देश के कोने कोने से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष होटल होलीडे इन में के भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल और टीवी कलाकार रोहिताश गौड़ के हाथो मोस्ट प्रॉमिसिंग सोसल वर्कर इन छत्तीसगढ़ फॉर ट्राइवल राइट्स का अवॉर्ड दिया गया।
मुंबई के उक्त कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले टीवी और फिल्मी हस्तियों और एक्टर तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। उक्त कार्यकर्म में डांस इण्डिया डांस रियलिटी शो के जज मास्टर मर्जी, शाहरुख की जवान मूवी के बाल कलाकार गीतकार, संगीतकार तथा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े काफी लोग उपस्थित थे।
अधिवक्ता डी के सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और आदिवासियों के हित में कार्य करने वालों में हर्ष व्याप्त है।
इस मौके पर डीके सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे आदिवासियों के जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दी जाएगी।
बीएमडी व आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर, 100 से भी ज्यादा लाभांवित
अंबिकापुर,9 दिसंबर। अंबिकापुर नगर के कन्या परिसर रोड स्थित आयुर दीप हेल्थ केयर में मुफ़्त बीएमडी एवं आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 8 दिसंबर को किया गया था, जिसमें दिल्ली से आए बीएमडी मशीन द्वारा 100 से भी ज्यादा रोगियों ने अपनी हड्डी के गुणवत्ता की जाँच कराई एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीपक सोनी से परामर्श लेकर लाभ उठाया।
डॉ. दीपक ने बताया कि 30 से कम उम्र के भी ऐसे मरीज़ थे, जिन्हें ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी निकली। इस बीमारी में हड्डियाँ बहुत कमजोर हो जाती है, ऐसे कंडीशन में थोड़ी सी चोट में भी हड्डी टूट सकती है और कम उम्र में ही हड्डी एवं जोड़ों के रोग गठिया, कमर दर्द, घुटना दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, एवीएन जैसे जटिल रोग हो सकते हैं।
उन्होंने मरीजों को बताया कि कैसे इस व्यस्तता भरी लाइफ में नेचुरल तरीक़े से अपनी हड्डियों की गुणवत्ता बढ़ाई जाये एवं आयुर्वेद और योग से अपने जीवन को स्वस्थ रखा जाये। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे हड्डी एवं जोड़ के रोग का आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा से आसानी से समाधान किया जा सकता है और सर्जरी कराने से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी वो ऐसे आयुर्वेद शिविर का आयोजन कर लोगों को लाभान्वित करते रहेंगे। शिविर में आए सभी को नियमित आयुर्वेद एवं योग को अपनाने की सलाह दी है।