सरगुजा

नवनिर्वाचित अंबिकापुर विधायक ने कलेक्टर-एसपी से फोन पर की कई मुद्दों पर चर्चा
08-Dec-2023 8:40 PM
नवनिर्वाचित अंबिकापुर विधायक ने कलेक्टर-एसपी से फोन  पर की कई मुद्दों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 8 दिसंबर।
नवनिर्वाचित अंबिकापुर विधायक ने कलेक्टर-एसपी से फोन पर कई मुद्दों पर चर्चा की। कार्य में किसी प्रकार का लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की भी बात विधायक ने कही है।

हाई प्रोफाइल सीट अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल चुनाव जीतने के बाद तुरंत एक्शन मोड में दिखे, वहीं चुनाव के दूसरे दिन ही सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार को मोबाइल से संपर्क कर अंबिकापुर शहर में पेयजल व्यवस्था में सुधार तथा स्वास्थ्य विभाग के व्यवस्था में भी सुधार करने की बात कही गई। साथ ही साथ मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में व्यवस्था सुधार किया जाए तथा सडक़ और यातायात व्यवस्था में भी सुधार करने की बात कही, जिससे विधानसभा क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार का कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े ।

नवनिर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल ने लखनपुर क्षेत्र के कुछ ग्राम पंचायत की बालिकाओं का लगातार गायब हो जाना और पुलिस द्वारा गुम इंसान कायम करने के बाद काफी धीमी गति से पतासाजी करने एवं परिजनों की शिकायत पर तत्काल पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा से मोबाइल पर संपर्क कर अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक से प्राथमिकता से क्षेत्र से गायब बालिकाओं की जल्द से जल्द पतासाजी कर जांच पूरी कर उनको परिजनों को सौंपने की बात कही गई।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने तत्काल अपने थाना क्षेत्र के कार्य करते हुए एक बालिका को तस्दीक कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि  क्षेत्र में पुलिस और जनता के बीच एक अच्छा माहौल होना चाहिए, जिससे जनता और पुलिस और जनता में पुलिस के प्रति अच्छी भाव हो और लोगों को सही समय पर सही न्याय मिल सके।


अन्य पोस्ट