सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली, 7 दिसंबर। बतौली के बगीचा चौक के आस-पास बेतरतीब ढंग से खड़ी वाहनों से हर समय दुर्घटना की आशंका लगी रहती है। बगीचा तरफ से आने वाली वाहनों की गति अधिक होने से हर समय भीषण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
बगीचा जशपुर को राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 को जोडऩे वाली राज्य कॉरिडोर क्रमांक 4 में आने वाली वाहन ओडिशा, बंगाल और झारखंड से आती हैं। बगीचा चराईडांड़ कॉरिडोर क्रमांक 4 में चलने वाली वाहनों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। बाहर से आने वाली इन वाहनों की संख्या तकरीबन एक हजार से ज्यादा होती हैं।
राष्ट्रीय राज्य मार्ग 43 से सीधे आकर जुडऩे वाली इस कॉरिडोर में वाहनों की गति तीव्र होती है और सीधे एन एच- 43 से मिलती हैं। बगीचा चौक में सवारी लेकर चलने वाली बसें सवारी उतारने चढ़ाने के लिए बस स्टैंड में न घुसकर रोड में ही अपनी बसें खड़ी करते हैं, साथ ही मोटरसाइकिल, ऑटो, निजी कार भी बेतरतीब ढंग से खड़ी रहती हैं, जिससे आये दिन जाम लगा रहता है। जाम लगने से आवागमन अवरुद्ध होता है। बाहर से आने वाली वाहन काफी तीव्र गति से चलती हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका हर समय बनी रहती है।
बसस्टैंड ड्यूटी पर पुलिस, जाम से मुक्ति नहीं
बताया जाता है कि बस स्टैंड में प्रतिदिन 2 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है, परन्तु जाम से मुक्ति के लिए कोई काम नहीं करते। सभी बसें बस स्टैंड में खड़ी करें तो आये दिन लगने वाली जाम से निजात मिल सकती है, परन्तु अभी तक ऐसा प्रयास नहीं किया गया है।
अम्बिकापुर और सीतापुर से आने वाली सवारी बसें सडक़ में ही खड़ी कर सवारी उतारते और बैठाते हैं। बेतरतीब ढंग से निजी वाहन चालक सडक़ में ही अपनी वाहन खड़ी कर अपने काम करते हैं। यही माहौल मोटरसाइकिल का भी है, जिसे जहां जगह मिलती है,वहाँ अपनी बाइक खड़ी कर देते हैं, जिससे आये दिन जाम लगी रहती है।