सरगुजा
एनसीसी कैडेट्य ने निकाली जन जागरूकता रैली
06-Dec-2023 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 6 दिसंबर। राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला के संरक्षण में एवं महाविद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राजीव गाँधी पी. जी. कॉलेज में एन.सी.सी. कैडेट्स के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन और जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रिजवान उल्ला ने हरी झंडी दिखाकर की रैली शहर में बनारस चौक से होते हुए महाविद्यालय के खेल मैदान से होते हुए महाविद्यालय वापस आई रैली में महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ साथ अन्य छात्र छात्रायें भी उपस्थित रहे और महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण ने भी रैली में अपनी सहभागिता दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे