सरगुजा

बेमौसम बारिश से धान की फसलों को नुकसान
05-Dec-2023 8:23 PM
बेमौसम बारिश से धान की फसलों को नुकसान

सिंहदेव ने कलेक्टर से  फोन पर की चर्चा
अंबिकापुर, 5 दिसंबर।
बेमौसम बारिश से धान की फसलों को हो रहे नुकसान के साथ ही धान खरीदी केंद्रों में सुरक्षा उपायों को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार से टेलीफोन पर चर्चा कर किसानों की मदद करने हेतु कहा है। 

मौसम विभाग के घोषणा अनुसार मिचौंग तूफान की वजह से आगामी 2 दिनों तक बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सरगुजा में अधिकांश किसानों के धान खलिहानों में हैं। बेमौसमी बारिश से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कलेक्टर से चर्चा कर टीएस सिंहदेव ने प्रभावित किसानों को मदद मुहैया कराने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी सलाह दी है कि जिन किसानों के धान विक्रय हेतु धान खरीदी केन्द्र तक पहुंच गए हैं, उनके उपज को ढंकने के लिए उपाय उपलब्ध कराए जाएं। खरीदी केंद्र तक पहुंच चुके किसानों का धान तुरंत खरीदने की व्यवस्था का आग्रह भी किया है। धान खरीदी केन्द्रों में संग्रहित धान के कैप कवर आदि की व्यवस्था के बारे में भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की है।


अन्य पोस्ट