सरगुजा

पोस्टर-बैनर स्पर्धा में स्नेहा पैकरा ने मारी बाजी
05-Dec-2023 8:20 PM
पोस्टर-बैनर स्पर्धा में स्नेहा पैकरा ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बतौली, 5 दिसंबर।
युवा रेडक्रॉस विभाग एवं रेड रिबन क्लब के द्वारा विश्व एड्स दिवस पर शासकीय महाविद्यालय बतौली (सरगुजा) में निबंध, रंगोली एवं चित्रकला के अंतर्गत पोस्टर बैनर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। 

वैश्विक बीमारी एड्स के रोकथाम एवं जागरूकता अभियान में सरकार एवं युवाओं की भूमिका शीर्षक पर आयोजित पोस्टर बैनर प्रतियोगिता में कला विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।  रंगों का बेहतरीन उपयोग कर विद्यार्थियों ने अपने सृजनशीलता से वैश्विक बीमारी एड्स के बचाव लिए जागरूकता का संदेश देते हुए युवाओं को इससे बचने का अपील करते पोस्टर बैनर बनाए।

एड्स से बचाव एवं जागरूकता के लिए आयोजित पोस्टर बैनर प्रतियोगिता में बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा पैकरा ने प्रथम स्थान, बी. एससी. प्रथम वर्ष  की छात्रा प्रिया मिश्रा ने द्वितीय स्थान एवं बी. एससी. प्रथम वर्ष की छात्रा यामिनी पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी. एससी. अंतिम वर्ष की छात्रा पलक मिश्रा और मेघा पटेल ने क्रमश: चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया। 

इस प्रतियोगिता में पलक मिश्रा, सुजाता केरकेट्टा, प्रिया मिश्रा, मेघा पटेल, यामिनी पटेल, कस्तूरी प्रधान, विशाल कुमार, सुकेश पैकरा, विकास प्रधान, ममता पैकरा, संजना कुजूर, सुनैना पैकरा, अरुणा एक्का, स्नेहा पैकरा, खुशबू प्रजापति आदि ने सहभागिता करते हुए रंगों का बेहतरीन प्रयोग कर मनमोहक पोस्टर बैनर बनाकर अपनी चित्रकला का प्रस्तुतीकरण किया। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य बी. आर. भगत के मार्गदर्शन एवं रेड रिबन क्लब प्रभारी प्रो. मधुलिका तिग्गा के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र सहभागिता की। 


अन्य पोस्ट