सरगुजा

दोपहिया चोरी, 2 आरोपी बंदी पहचान छुपाने नंबर प्लेट बदला
03-Dec-2023 3:22 PM
दोपहिया चोरी, 2 आरोपी बंदी पहचान छुपाने नंबर प्लेट बदला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 3 दिसंबर।
दोपहिया वाहन चोरी के मामले में थाना मणीपुर ने 2 आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपियों द्वारा वाहन की पहचान छुपाने नंबर प्लेट खोलकर मुलस्वरुप में बदलाव किया गया था।

पुलिस ने बताया कि कमलपुर थाना जयनगर निवासी  कमलेश्वर राजवाड़े पिता हुकुम साय राजवाड़े उम्र 27 वर्ष ने थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना  4 नवंबर को वह अपने दोपहिया वाहन को जिला अस्पताल परिसर में खड़ी कर अपने परिजनों का इलाज कराने अस्पताल के भीतर चला गया था। अगले दिन सुबह बाहर जाकर देखा तो दोपहिया वाहन अपने खड़ी की हुई स्थान पर नहीं थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। 

प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में धारा 379, 411, 201, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेहियों पर मुखबिर तैनात किये गए थे। 

मुखबिर सूचना पर मोनू उर्फ विशाल भगत निवासी संजय भगत (28) निवासी सन्ना मस्जिद के पास थाना सन्ना जिला जशपुर हालमुकाम सत्तीपारा अम्बिकापुर की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोपहिया वाहन मौके से बरामद किया गया हैं। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी राहुल दास मानिकपुरी द्वारा अस्पताल परिसर से वाहन चोरी कर वाहन का नंबर प्लेट चेंज कर विक्रय हेतु देना बताया। 

मामले में शामिल अन्य आरोपी राहुल दास मानिकपुरी (26) निवासी भफौली थाना अम्बिकापुर हाल मुकाम गंगापुर थाना गांधीनगर की घेराबंदी कर पकडक़र घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।  आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।
 


अन्य पोस्ट