सरगुजा

डेढ़ साल पहले घर में आग लगाने वाले फरार 4 आरोपी जेल दाखिल
01-Dec-2023 8:17 PM
डेढ़ साल पहले घर में आग लगाने वाले फरार  4 आरोपी जेल दाखिल

लखनपुर,1 दिसंबर। थाना क्षेत्र के ग्राम तराज़ू में डेढ़ साल पहले एक घर को आग लगाकर जलाने के जुर्म में फरार चार आरोपियों को लखनपुर पुलिस ने  गुरुवार को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया, जहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 जून 2022 को आरोपी- विजय सिंह, गोपाल सिंह, गोवर्धन सिंह, एवं प्रीतम कुमार  सभी निवासी ग्राम तराज़ू थाना लखनपुर सरगुजा गांव के ही धन्नूराम (61) ग्राम तराज़ू के घर में आग लगाकर जला दिया था तथा फरार हो गये थे।

लखनपुर पुलिस  मामले में दफा 436,34 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लेते हुए आरोपियों की पतातलाश कर रही थी।

गुरुवार को अग्नि कांड के इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया, जहां न्यायालय ने चारों आरोपियों को  मुजरिम करार देते हुए जेल भेज दिया है।


अन्य पोस्ट