सरगुजा
दर्जनों दुकानें हटाईं, नो वेंडिंग जोन में संचालित थीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 30 नवंबर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने से लचर यातायात व्यवस्था को सुधारने की एक बार फिर कोशिश की गई है। एसपी के निर्देश पर पुलिस व नगर निगम की टीम द्वारा अभियान चलाकर अस्पताल के सामने से बेतरतीब खड़े निजी एबुलेंस, अन्य वाहन तथा सडक़ के दोनों किनारे लगाए गए गुमटी व ठेलों को हटाने की कार्रवाई की गई।
सरगुजा पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सडक़ किनारे दुकान नहीं लगाने एव नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। नियमों का पालन नहीं करने पर विधिवत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने नो वेडिंग जोन में ठेलों का कब्जा रहने से आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जहां एक ओर अस्त-व्यस्त खड़े रहने वाले वाहन आने-जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन जाते हैं, वहीं नो वेंडिंग जोन में ठेलों में दुकानदारी की जमघट से मदर व चाइल्ड अस्पताल का मुख्य प्रवेश द्वार जाम रहता है।
मदर एंड चाइल्ड अस्पताल को नया रूप देने की कवायद तो तेज़ गति से चल रही है, परंतु नो वेंडिंग जोन में लगने वाले ठेले व गुमटी परेशानी का सबब यहां हमेशा से बनी हुई रहती है।
कई बार यहां से ठेला हटवाने का आग्रह किया गया, लेकिन इन्होंने अपनी हठधर्मिता का परिचय देते हुए बिना नोटिस मिले वहां से अपना कारोबार हटवाने से इंकार कर दिया था। ऐसे में नो वेंडिंग जोन में जहां ठेलों की दुकानदारी आफत लंबे समय से बनी थी।