सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 नवंबर। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल का 32वाँ वार्षिकोत्सव-अभिभावक समारोह ओपीएस फीस्टा-2023 रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बच्चों के द्वारा स्कूल बैण्ड के साथ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अजय तिर्की मेयर नगर निगम अम्बिकापुर तथा विशिष्ट अतिथि लायन डॉ. जी. डी. सिंह पूर्व गर्वनर लायन्स क्लब,संजय अम्बस्ट वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। स्कूल हेड गर्ल श्रुर्ति शुक्ला द्वारा वेलकम एडरेस तथा भारती यादव एवं ग्रुप द्वारा प्रस्तुत वेलकम डान्स के साथ कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुति ने समा बांधा।
समारोह में प्री प्रायमरी के बच्चों की द स्माइली किड्स, स्पाइस ऑफ साउथ, पल्स ऑफ ओशन, द रैनबो किड्स, टेल ऑफ रपुनजेल एवं स्पोटर्स जंक्शन डान्स की प्रस्तुति मनमोहक थी। सीनियर विन्ग के विद्यार्थियों द्वारा अनवेलिंग पोटेन्शियल कार्यक्रम की प्रस्तुति शानदार रही।
इसी क्रम में प्रायमरी विन्ग के विद्यार्थियों ने अफगानी डान्स, अफरीकन सफारी एवं अभिनव भारत कार्यक्रम की प्रस्तुति रचनात्मक भरे अंदाज में की। सीनियर विंग के विद्यार्थियों द्वारा बाल कवि सम्मेलन-साहित्य सागर, इंगलिश स्किट-किंगलियर बाई शेक्सपियर एवं हिन्दी स्किट-कहानी घर-घर की जिसमें परिवार में बड़ों की सेवा एवं आदर पर आधारित कार्यक्रम को सामाजिक संदेश के रूप में क्रियात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
आज की शाम ओरिएण्टल के नाम (कवाली) की प्रस्तुति ने अभिभावकों का मन मोह लिया। नृत्य संगम, डान्स ऑफ यूनिटी एवं लेजी स्पार्क कार्यक्रम की प्रस्तुति आकर्षक रही। सीनियर विंग के विद्यार्थियों द्वारा भारत की अनेकता में एकता थीम पर आधारित विभिन्न राज्यों के संस्कृति पर डान्स की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंग भर दिया।
इसी क्रम में अभिभावकों द्वारा पेरेन्टस स्टुडेट्स ड्यूट डान्स एक अनोखी पहल थी। इसमें वर्णिका शर्मा एवं माता श्रीमती गीतांजली शर्मा तथा पीयूष पाण्डेय, अंशराज पाण्डेय एवं पिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। माता-पिता की भूमिका पर आधारित माइम ऐक्ट शिक्षाप्रद थे तथा पैरोडी साँग डांस, भांगरा-अनख पंजाब दी, डरना मना है एवं आर्केस्टा परफॉरमेन्स की आकर्षक प्रस्तुति के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा आयोजित साइंस एवं आर्ट गैलरी प्रदर्शनी का अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया।
वर्ष 2022-23 में कक्षा में आउट स्टैंडिंग परफॉरमेन्स इन क्लास-10वीं बोर्ड के लिए आस्था गुप्ता, साक्षी अग्रवाल, संकेत कुमार सोनी, माही वर्मा, जॉन्स कुजूर, स्नेहा राय को तथा क्लास-12वीं बोर्ड के लिए बेबी अफरिदा, राशी अग्रवाल, आयुषी गुप्ता, आंचल मिश्रा, प्रगति ध्रुव को पुरस्कृत किया गया।

वर्ष-2023-24 में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों में वियम अग्रवाल, अशद रहीम, यशराज सिंह, पाखी श्रीवास्तव, प्रवाह मिश्रा, अकांक्षा यादव, सेजल साहु, साक्षी सिंह पैकरा, आयुषमान वर्मा, अंलकृता शर्मा, अवनित कौर भाटिया, निलय चौधरी को पुरस्कृत किया गया। मोस्ट लेबोरियस स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए अंकिता गुप्ता, सान्हवी सिंह, अरीना परवीन, तिजिल तिवारी, ज्योति सोनी और भूमि चौबे को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए लबीबा फातिमा, आकांक्षा यादव, गरिमा गायकवाड, पूर्वी साहु और भारती यादव को पुरस्कृत किया गया। ओवर ऑल बेस्ट स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए श्रुति शुक्ला, मोस्ट डिसिपिलिन आफ द इयर के लिए अनुप्रिया, हना सिद्दकी, शिवम पाण्डेय, असबरी खातुन, शैली प्रधान, खिर सिन्धु बाग, सरफराज खान, बेस्ट मॉनीटर ऑफ द इयर के लिए साकिया फातिमा, शैलजा जायसवाल, सेजल साहु, वर्तिका गुप्ता और साम्भवी उपाध्याय, बेस्ट एक्स्ट्रा कैरीकुलर एक्टिीविटी ऑफ द इयर के लिए काव्या अग्रवाल, माही खुटे, सताक्षी वर्मा, अनवेषा गुप्ता, अंशिका सिंह, बेस्ट हाउस ग्रुप ऑफ द इयर के लिए बॉयज में आइन्सटाईन हाउस तथा गर्ल्स में कलाम हाउस को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बेस्ट हाउस केप्टन ऑफ द इयर के लिए जय राजवाड़े और सुमेरा बसरी, बेस्ट स्काउट/गाइड ऑफ द इयर के लिए अरविन्द खुटे, रूद्रान्स मिश्रा, शौर्य जायसवाल, संस्कृति सिंह, अदिति सिंह, प्रियान्सी अग्रवाल, बेस्ट प्लेयर ऑफ द इयर के लिए सिमरन कुजूर, गुड रेडक्रास स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए खुशी कुमारी, वेदान्त राज, नितिन गुप्ता, प्रियन्का गुप्ता, साजिया परवीन, बेस्ट म्युजिशियन आफ द इयर के लिए गौरव शुक्ला, ध्रुव गप्ता, संस्कृति सिंह, निशित सिन्हा, प्राची साहु, मैथमेटिशियन आफ द इयर के लिए निलय चौधरी, साइनटिस्ट आफ द इयर के लिए प्रज्ञान मेहता को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने स्कूल की सफलता का श्रेय इसके फाउन्डर डॉ. आई ए खान सूरी एवं प्रिंसिपल मेम को दिया, साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं दी एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी से किये गये कार्य फल जरूरत मिलता है।
इस अवसर पर अभिभावकों तथा अतिथियों को आभार प्रकट सीनियर शिक्षिका अर्पणा मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन व मास्टर ऑफ सेरेमनी सीनियर शिक्षिका अमृता मुखर्जी तथा ज्योति अम्बस्ट के द्वारा किया गया।