सरगुजा

पं. नेहरू के विचारों पर संगोष्ठी आयोजित
27-Nov-2023 9:56 PM
पं. नेहरू के विचारों पर संगोष्ठी आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 27 नवंबर। विगत दिवस संत हर केवल शिक्षा महाविद्यालय के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन स्थानीय संजय पार्क अंबिकापुर में आयोजित किया गया ।

ज्ञात हो  कि विधानसभा चुनाव के दौरान स्कूल कॉलेज बंद होने के कारण पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस नहीं मनाया जा सका था।  संत  हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंजन सिंह ने संजय पार्क में पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाने का निर्णय लिया।

 संजय पार्क में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं वनभोज का भी आयोजन किया गया।

इस वनभोज में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के तौर पर त्रिलोचन बाबरा ने भी अपनी सहभागिता निभाई और पं. जवाहरलाल नेहरू के बारे में उद्बोधन दिया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के विचारों की संगोष्ठी की गई।

प्राचार्य डॉ. अंजन सिंह को वन्य जीवन और प्रकृति से जुड़े सभी चीजों में बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी है और वह चाहते हैं कि उनके कॉलेज का हर छात्र भी प्रकृति से जुडक़र अपनी शिक्षा दीक्षा ग्रहण करें।


अन्य पोस्ट