सरगुजा

कृषि महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया
26-Nov-2023 8:22 PM
कृषि महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया

अंबिकापुर, 26 नवंबर। राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र अम्बिकापुर में रविवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ.एस के सिन्हा ने की। उन्होंने संविधान दिवस की बधाई देते हुए छात्रों को अपने मौलिक कर्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र शंकरगढ़ की अधिष्ठाता डॉ. जी पी पैंकरा ने सभी लोगों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कृषि महाविद्यालय अंबिकापुर, शंकरगढ़ तथा प्रतापपुर के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक, स्टॉफ समेत 400 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया, जिसमें बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

 इस दौरान कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. नीलम चौकसे ने मंच संचालन किया। इस कार्यक्रम की समापन की घोषणा एवं आभार डॉ. रंजीत ने किया।


अन्य पोस्ट